जम्मू-कश्मीर। Jammu and Kashmir Reasi attack: जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में सेना और CRPF की 11 टीम ने रियासी के जंगल को घेरा लिया है। ऊपरी पहाड़ी इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन ​तेज हो गया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए मिशन मोड में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहां कमांडो और ड्रोन भी उतारे गए हैं।

Jammu and Kashmir Reasi attack: बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 41 लोग हमले में घायल हो गए थे। तीर्थयात्रियों की बस शिव खोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा की ओर लौट रही थी तभी जंगल में छिपे आतंकवादियों ने बस पर घात लगाकर हमला किया। ये बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी।

See also  कोराना वायरस: भारत में सरकार ने इलाज के लिए लिया बड़ा फैसला,एड्स की दवाओं का प्रयोग

Jammu and Kashmir Reasi attack: आतंकियों ने पहले बस के ड्राइवर को गोली मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। आतंकी काफी देर तक फायरिंग की। हमले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौत हो गई. हमले में किसी तरह बच गए यात्रियों ने बताया कि बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकवादी गोली बरसाते रहे।