Jammu and Kashmir: Terrorists involved in the murder of TV actress Amrin Bhat killed
Jammu and Kashmir: Terrorists involved in the murder of TV actress Amrin Bhat killed

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अगनहांजीपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया गया है।

IG पुलिस विजय कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार तड़के कश्मीर के सौरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

आईजीपी ने बताया कि उससे पहले मंगलवार रात को जिला बड़गाम के चाडूरा इलाके में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर किया। ये दोनों आतंकी वही थे, जिन्होंने 25 मई को 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस हमले में उनका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया था। आईजी ने बताया पिछले दस घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

See also  पुलवामा एनकाउंटरः सेना को मिली बड़ी सफलता, हिज्बुल का टॉप कमांडर रियाज नायकू ढेर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।