कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जेईई मेन परीक्षा स्थगित, 27, 28 और 30 अप्रैल को होने थे एग्जाम
image source : google

नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रैल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।

आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा को 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।