रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम नक्सली (Jhiram Naxal Attack) हमले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से लगातार आरोपों की झड़ी के बाद NIA फिर सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अधिकारियों की टीम आज रायपुर पहुंची है। NIA आज झीरम नक्सली हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है, हालांकि इससे पहले संबंधितों को नोटिस जारी कर दिए गए थे। झीरम नक्सली हमले में बयान देने प्रत्यक्षदर्शी पहुंचे हैं। 2 से 3 प्रत्यक्षदर्शी मौलश्री विहार स्थित NIA आफिस पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने फिलहाल बयान दर्ज कराने से इंकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, इस वजह से फिलहाल वो बयान दर्ज नहीं कराएंगे। एनआईए ने नोटिस जारी किया था, इस वजह से वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने यहां आए हैं। बता दें कि बयान दर्ज कराने के लिए NIA ने नोटिस जारी किया था। नोटिस में 27 जून सुबह साढ़े 10 बजे ऑफिस पहुंचने का समय दिया गया था ।

See also  वनवासी महिलाओं के कौशल से छत्तीसगढ़ को मिली अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान

नक्सलियों की इस बेहद खौफनाक वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों समेत कई लोगों को बयान दर्ज कराने एनआईए ने नोटिस जारी किया था। इन चश्मदीदों के बयान NIA आज दर्ज कर रही है। बता दें कि बीते दिनों NIA जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।