बिलासपुर। बहुचर्चित पॉक्सो तथा 376 मामले में न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारागार में निरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के OSD रहे ओपी गुप्ता की पत्नी कमला गुप्ता को उच्च न्यायालय ने अंतरिम अग्रिम ज़मानत दी है।

मामले में कमला गुप्ता की गिरफ़्तारी नहीं हुई थी। प्रकरण में गुप्ता उन्हीं धाराओं में सह अभियुक्त हैं जिन धाराओं में उनके पति ओपी गुप्ता प्रमुख अभियुक्त हैं।

पॉक्सो एक्ट तथा अनाचार के मामले में सह आरोपी कमला गुप्ता को पुत्र के मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जस्टिस अरविंद चंदेल की कोर्ट ने अंतरिम अग्रिम ज़मानत दी है। यह अंतरिम अग्रिम ज़मानत दस हफ़्ते के लिए दी गई है। दस हफ़्ते बाद कमला गुप्ता के अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर को भारत जोड़ो पदयात्रा करेगी कांग्रेस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।