करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को कोरोना संक्रमित होने पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि उनकी तबीयत अभी स्टेबल है।

ऋषि और राजीव को खो चुके हैं एक्टर

बता दें कि पिछले साल इसी दौरान रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर का निधन हुआ था। कैंसर पीड़ित होने के चलते उन्होंने दम तोड़ा था, वहीं, रणधीर ने दूसरे भाई राजीव कपूर को भी इसी साल खोया है। बड़ी बहन ऋतु नंदा ने भी साल 2020 में दम तोड़ दिया था। परिवार में रणधीर और उनकी छोटी बहन रीमा जैन हैं जो कपूर खानदान की तीसरी जेनरेशन है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।