Karnataka Assembly Elections
Karnataka Assembly Elections

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में Karnataka Assembly Elections दलबदलू नेताओं की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में किस पार्टी में कितने दलबदलू हैं और ये दलबदलू भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस जैसे दलों के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि कई सीटिंग एमएलए की टिकट काट कर पार्टी इन पर दांव लगा रही है।

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक चुनावः किस पार्टी में कितने दलबदलू

1.कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें है।

2.सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुख्य मुकाबला है।

3.इन तीनों दलों में दलबदलूओं की बात करें तो सबसे ज्यादा जेडीएस ने दलबदलूओं पर भरोसा जताया है।

4.जेडीएस ने सबसे अधिक 28 दलबदलूओं को टिकट दिया है। इनमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी से आए नेता शामिल हैं।

5.भाजपा ने 17 तो कांग्रेस ने 6 दलबदलूओं को दिया टिकट।

6.जेडीएस के दलबदलूओं पर सबसे ज्यादा भरोसा बीजेपी ने जताया है।

7.भाजपा ने दूसरी पार्टी से आए 17 नेताओं को टिकट दिया है।

See also  MQM लीडर अल्ताफ हुसैन का दावा, नवाज की जान लेने दिया जा रहा धीमा जहर

8.तीसरे नंबर पर कांग्रेस हैं। कांग्रेस ने दूसरी पार्टी से आए 6 नेताओं को टिकट दिया है। जिसमें जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सवादी सहित अन्य हैं।

बता दें कि 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को चुनाव कराया जाएगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।