वायनाड। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ करने के मामले में केरल सरकार ने देर रात कालपेट्टा के डीएसपी को सस्पेंड कर दिया साथ ही एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी कर रहा गया कि राज्य सरकार राहुल गांधी के कार्यालय तक मार्च और उसके बाद हुई तोड़फोड़ की घटना की उच्च स्तरीय जांच करेगी।

एक सप्ताह के अंदर एडीजीपी सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट

सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एडीजीपी को मामले की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। घटना के समय इलाके के प्रभारी कालपेट्टा डीएसपी को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।