रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उप चुनाव में प्रचार पूर उफान पर पहुंच गया है। खैरागढ़ में लोधी मतदाताओं की बड़ी आबादी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करती है। लोधी वोट बैंक पर बीजेपी की नजर है। लोधी समाज के मतदाताओं को सांधने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पटेल 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने के साथ-साथ समाज के लोगों के साथ बैठक भी करेंगे। यही वजह है कि उनका दो दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। पटेल के अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बुलाने की तैयारी है।

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने पहली पंक्ति के सभी नेताओं को झोंक दिया है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी बड़े नेता एक-एक मंडल पर फोकस कर चुनाव संचालन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हर दिन की रिपोर्ट ले रही हैं। मतदान से पहले पुरंदेश्वरी तीन दिन कैम्प करेंगी। सह प्रभारी नितिन नबीन भी इस बीच आएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।