रायपुर।  गुवाहाटी में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शनिवार को छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंडर 21 कैटेगरी में छत्तीसगढ़ के शिवाक्ष साहू ने तैराकी में प्रदेश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। शनिवार को खेले गए तैराकी मुकाबले में शिवाक्ष ने 400 मिडले रेस 4 मिनट 47 सेकंड में पूरी कर यह मेडल हासिल किया है।

वहीं रूद्राक्ष साहू ने 400 मिडले रेस 5 मिनट 6 सेकंड में पूरी कर कांस्य मेडल अपने नाम किया। खेलो इंडिया में पहली बार दो भाइयों की जोड़ी ने मेडल पर कब्जा जमाया है। छत्तीसगढ़ ने अब तक एक गोल्ड, एक सिल्वर व चार ब्रॉन्ज मेडल जीते है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।