तीसरी लहर की दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामले भी तेजी से बढ़े

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से लंबे समय से राहत जैसी स्थिति थी, लेकिन एक बार फिर से आफत बढ़ती दिख रही है। महज एक दिन में फिर से 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,658 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 3,44,899 हो गई है।

यही नहीं नए केसों में बढ़ोतरी से एक्टिव केसों का प्रतिशत भी अब 1.06 फीसदी हो गया है, जो इसी सप्ताह की शुरुआत में 1 पर्सेंट से भी कम हो गया था। यही नहीं इसके चलते रिकवरी रेट में भी कमी आई है और यह अब 97.60% हो गई है।

रिकवर होने वालों की घट रही संख्या, बढ़ रहे नए मामले

कोरोना के एक्टिव केसों में इजाफे की एक वजह यह भी है कि नए मामलों की तुलना में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या घट रही है।

दो दिनों से लगातार 40 के पार केस मिल रहे हैं तो वहीं रिकवर होने वाले लोगों की संख्या कम है। बीते एक दिन में 32,988 लोग कोरोना को मात देकर आए हैं।

इससे पहले गुरुवार को एक दिन में 46 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए थे और अब एक बार फिर से 44 हजार केस मिलने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।