22 को होगा स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार, विजय विहार पैलेस जशपुर से निकलेगी अंतिम यात्रा

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को किया जाएगा। स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव उर्फ छोटू बाबा के अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आपको बता दें कि जशपुर राज परिवार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि 4 बजे बैंगलुरु में लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान हुआ है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचेगा। जिसके बाद बुधवार को सुबह 11 बजेअंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।