जयपुर। जयपुर में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटरों वाली लेजेन टी-10 लीग मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले कैंसिल हो गई। खेल परिषद को लीग आयोजकों के मैच फिक्सिंग के आरोपी से घिरे होने की जानकारी मिली थी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में शुक्रवार (8 अगस्त) से लीग की शुरुआत होनी थी। इसके लिए रॉस टेलर हर्शल गिब्स जैसे क्रिकेटर जयपुर पहुंचे हैं।

खेल विभाग के सचिव का कहना है आयोजकों ने कोई पैसा जमा नहीं कराया है। इसलिए उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इस लीग का आयोजन क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड करा रहा था। लीग के फाउंडर चिरंजीवी दुबे पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों के साथ चौथ वसूली के आरोप हैं।

वहीं, लीग के को-फाउंडर मीनाक्षी अग्रवाल के पति दीपक अग्रवाल पर ICC प्रतिबंध भी लग चुका है। इसलिए खेल परिषद ने परमिशन कैंसिल कर दी है। आयोजकों को नोटिस देकर उन पर लगे आरोपों पर भी सवाल पूछा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।