LIC IPO: Listing of LIC shares, so much loss to investors on the very first day, know how many were listed on LIC Share
LIC IPO: Listing of LIC shares, so much loss to investors on the very first day, know how many were listed on LIC Share

नई दिल्ली। (LIC IPO Listing Today) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC IPO) के शेयर 17 मई को मंगलवार को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो गए। बीमा कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को लिस्टिंग के पहले दिन निराश किया है।

कंपनी के शेयर बीएसई पर 81.80 रुपये डिस्काउंट यानी 8.62% गिरावट के साथ 867.20 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, NSE पर एलआईसी के शेयर 77 रुपये डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। एनएसई पर कंपनी के शेयर 8.11 पर्सेंट की गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

हालांकि, लिस्टिंग के करीब 10 मिनट बाद 10:02 बजे एलआई के शेयरों में थोड़ी रिकवरी नजर देखी जा रही है। बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.36% पर्सेंट की गिरावट के साथ 907.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इस समय एनएसई पर एलआईसी के शेयर 4.72% की गिरावट के साथ 904.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

See also  VIDEO : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में जब लहराया डीएमके का झंडा, जमकर मचा बवाल, पूर्व सीएम के सामने हुई हाथापाई

9 मई को खुला था एलआईसी आईपीओ

बता दें कि LIC का आईपीओ 9 मई को बंद हुआ था और 12 मई को बोली लगाने वालों को इसके शेयर आवंटित किए गए। सरकार ने आईपीओ के जरिये एलआईसी के 22.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है। इसके लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।