नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की दिल्‍ली सरकार में हुए शराब घोटाला मामले में सीबीआई आज पूछताछ करेगी। मनीष सिसोदिया सोमवार को जब घर से रवाना हुए तो उन्हें पत्नी ने तिलक लगाया। रैली में निकले तो शहादत के गाने बजाए जा रहे हैं। सिसोदिया करीब 11 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे।

इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के दफ्तर जाएंगे। फिलहाल वे राजघाट पहुंच चुके हैं। आम रास्ते पर रैली जैसा नजारा बन गया। हंगामे की आशंका देखते हुए पुलिस बल तैनात है। सिसोदिया के घर और CBI दफ्तर के आसपास धारा 144 भी लागू है।

घर से मां का आशीर्वाद लेकर निकले सिसोदिया ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बसंती चोला ओढ़े सिसोदिया क्रांति के गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकले। गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी ने इससे सियासी संदेश देने की भरपूर कोशिश की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।