रायपुर
रायपुर

नई दिल्ली/रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे कोरोना की रफ्तार यही रही तो लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

दरअसल केंद्र सरकार देश के उन 150 जिलों में लॉकडाउन लगा सकती है जहां संक्रमण दर 15 फीसद से ज्यादा है।
हालांकि यह फैसला संबंधित राज्यों से विचार-विमर्श करने के बाद ही लिया जाएगा। एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन की सिफारिश की गई, हालांकि मंत्रालय का मानना है कि अभी केस लोड और पॉजिटिविटी रेट को नियंत्रित करना जरूरी है।

69.1 फीसदी मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के, इनमें छत्तीसगढ़ का रायपुर भी शामिल

बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित देश के आठ राज्यों में संक्रमण के मामले इस समय 69 फीसदी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जितने मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसदी मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं।

See also  बड़ी खबर : कांग्रेस के इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, BJP ने जताई थी आपत्ति

इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। बीते 24 घंटों में 3,285 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।