महाराष्ट्र में इसी सप्ताह लग सकता है लॉकडाउन, शुरू हुईं पाबंदियों की तैयारियां
महाराष्ट्र में इसी सप्ताह लग सकता है लॉकडाउन, शुरू हुईं पाबंदियों की तैयारियां

मुंबई। महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन जैसी कई पाबंदियों के बावजूद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाए जाने की पैरवी की है।

राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, संभवतः बुधवार यानी 14 अप्रैल को राज्य में लॉकडाउन को लेकर फैसला ले लिया जाएगा और इससे पहले ही तालाबंदी के दौरान लागू किए जाने वाले नियम-कायदों पर विचार-विमर्श शुरू हो चुका है।

खुद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि उनकी सरकार ने लॉकडाउन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया है कि फिलहाल लॉकडाउन के दुष्प्रभावों को कम करने के उपायों पर चर्चा जारी है।

खबरों के मुताबिक, बचाव के नियम-कायदों पर चर्चा के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार संग बैठक की। उद्धव सरकार फिलहाल इसपर भी विचार कर रही है कि राज्य में ऑक्सीजन आपूर्ति, दवाओं और ऐंटीवायरल रेमेडिसेविर की कमी को कैसे दूर किया जाए। इसके अलावा राज्य में कम दामों पर अनाज दिए जाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

See also  Coronavirus Updates : कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट! एक दिन में 17,000 से ज्यादा नए केस दर्ज, 23 लोगों की मौत

लॉकडाउन को लेकर फुल प्रूफ प्लान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसे अनुमति दी जाए और कितने दिनों के लिए, इन सबको लेकर राज्य सरकार फुल-प्रूफ प्लान बना रही है। लॉकडाउन से पहले यदि लोग कहीं जाना चाहते हैं या फिर यहां आना चाहते हैं, उन्हें पर्याप्त समय मिलेगा।

मंत्री ने केंद्र सरकार से भी मदद मांगी है। उन्होंने कहा, ”केंद्र अपने राजस्व का लगभग 50% मुंबई से कमाता है। हमारे प्रवासी कामगारों और छोटे स्तर के बिजनेसमैन की मदद करने के लिए हमें (केंद्र) समर्थन की आवश्यकता है। हम केंद्र से एक पैकेज देने का अनुरोध करते हैं और आगे हम भी इसमें योगदान देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।