नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को इसका ऐलान किया। जारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान पश्चिम बंगाल में ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी। पश्चिम बंगाल देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां अब तक 14,728 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 580 लोगों की जान जा चुकी है।

गुजरात में मृत्यु दर सबसे ज्यादा

वहीं, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 57 हजार 621 हो गई। इस बीच, देश में 500 से ज्यादा मौतें वाले राज्यों में गुजरात में मौतों की दर सबसे ज्यादा 6.02% है। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या गुजरात से छह गुनी है, लेकिन यह दूसरे नंबर पर है। यहां मौतों की दर 4.70% है। 4.28% की मृत्यु दर के साथ मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है। इस बीच राहत वाली खबर ये है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है।

See also  टीआरपी सबसे पहले: Lockdown-5 की तैयारी, 31 मई को खत्म हो रही है लॉकडाउन-4 की मियाद, शर्तों के साथ मिलेंगी ये छूट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।