रायपुर। Lok Sabha Election Results Counting 2024: देश में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच हुए लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों की 542 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरु हुई। सबसे पहले डाकमत्र पत्रों की गणना होगी उसके बाद पहले राउंड की काउंटिग शुरु होगी।छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतगणना के व्यापक इंतजाम किए गए है। सभी जिला मुख्यालयों में लोकसभा में शामिल विधानसभा वार मतगणना हो रही है।

Lok Sabha Election Results Counting 2024: शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। डाकमत पत्रों के गणना में रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास उपाध्याय से आगे चले रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल को 221, विकास उपाध्याय 114 एवं अन्य 12 वोट से आगे चल रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।