नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Lok Sabha Elections 2024: इससे पहले इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में साझेदार कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर वार्ता के लंबे समय तक खिंचने से नाराजगी का संकेत देते हुए आप ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुवाहाटी समेत असम की तीन सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी।

Lok Sabha Elections 2024: सूत्र ने कहा, गुजरात, गोवा और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की पीएसी 13 फरवरी को बैठक करेगी। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने डिब्रूगढ़ से पार्टी उम्मीदवार मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज के नाम की घोषणा की थी।

See also  INDIA alliance meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक कल, ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं, DMK ने बनाई दूरी

Lok Sabha Elections 2024: पाठक ने यहां आम आदमी पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। इससे पहले, आप नेताओं ने कहा था कि पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही चैतर वसावा को गुजरात की भरूच सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।