टीआरपी डेस्क। Loss of Bollywood : साल 2025 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गमगीन साल साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया, जिन्होंने दशकों तक अपनी कला से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। भले ही ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान और यादें हमेशा इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में अमर रहेंगी।

2025 में इन दिग्गज कलाकारों का निधन

  • सतीश शाह (74 वर्ष)
    मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हुआ। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। सतीश शाह को टीवी शो सराभाई वर्सेस सराभाई और कई हिट फिल्मों में उनके हास्य अभिनय के लिए याद किया जाएगा।
Satish Shah Death: हास्य अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन - ख़बर  सेल - Khabar Cell
  • ऋषभ टंडन
    गायक, लेखक और संगीतकार ऋषभ टंडन का 21 अक्टूबर 2025 को निधन हुआ। दीपावली पर मुंबई से दिल्ली आए ऋषभ को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उन्हें चांद तू, फकीर की जुबानी और ये आशिकी जैसे गानों के लिए जाना जाता था।
Rishabh Tandon's last Instagram post goes viral after death
  • मनोज कुमार
    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को निधन हुआ। वे लंबे समय से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था।
Manoj Kumar: हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी कैसे बना मनोज कुमार, जानिए किसने दी  भारत कुमार की उपाधि | Navbharat Live
  • मुकुल देव (54 वर्ष)
    30 नवंबर 1970 को जन्मे मुकुल देव ने देस परदेस, सन ऑफ सरदार और कई टीवी शोज में अपनी पहचान बनाई। 54 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Mukul Dev Death: 'सन ऑफ सरदार' फेम एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र  में ली आखिरी सांस - Mukul Dev Dies at 54 actor work with ajay devgan in
  • शेफाली जरीवाला (42 वर्ष)
    कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 28 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
Shefali Jariwala: 27 जून की रात क्या हुआ था शेफाली जरीवाला के साथ? वॉचमैन  ने दिया ऐसा चौंकाने वाला बयान | shefali jariwala death what happened to her  on 27 june night
  • धीरज कुमार (79 वर्ष)
    अभिनेता और निर्देशक धीरज कुमार का 15 जुलाई 2025 को मुंबई में निधन हुआ। वे निमोनिया से पीड़ित थे। धीरज कुमार ने ओम नमः शिवाय जैसे टीवी शोज से खूब लोकप्रियता हासिल की।
अभिनेता धीरज कुमार मन्त
  • अत्युच पोद्दार (90 वर्ष)
    थ्री इडियट्स में प्रोफेसर के किरदार से पहचाने जाने वाले अत्युच पोद्दार का 18 अगस्त 2025 को 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
  • जुबीन गर्ग
    असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में निधन हो गया। उनकी मृत्यु ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।
Zubeen Garg death: Final moments before scuba diving accident surface in  viral video
  • पंकज धीर (68 वर्ष)
    महाभारत के “कर्ण” के रूप में याद किए जाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं है।
पंकज धीर के परिवार को एक वादा निभाने की चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, गीता बाली  की मौत के बाद सब कुछ बैठे गंवा | Pankaj Dheer family lost everything after  Geeta
  • असरानी (84 वर्ष)
    फिल्म शोले में ‘हम जेलर साहब हैं’ कह कर सबको हंसाने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं हैं। 20 अक्टूबर 2025 को फेफड़ों में संक्रमण के कारण 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
Asrani Last Wish: असरानी ने अपनी आखिरी इच्छा इस खास इंसान को बताया था, कहा  था- सब शांति से खत्म करना है
  • पीयूष पांडे (70 वर्ष)
    विज्ञापन जगत के दिग्गज और ‘ऐड गुरु’ कहलाने वाले पीयूष पांडे का भी इस साल निधन हो गया। मिले सुर मेरा तुम्हारा और दो बूंद जिंदगी की जैसे यादगार अभियानों से उन्होंने देश की सोच को दिशा दी थी।
पीयूष पांडे का हुआ निधन, जानिए आईपीएल को सफल बनाने में कैसे दिया अहम  योगगदान?

Loss of Bollywood : 2025 ने हमें सिखाया कि सितारे भले ही चले जाएं, लेकिन उनकी रोशनी हमेशा कायम रहती है। इस तरह बॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी हमेशा अपने दर्शकों के दिल में जगमगाते रहेंगे।