रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में देश के प्रख्यात

हास्य कवि डॉ. जगवीर राठी उपस्थित थे।

हास्य कवि सम्मेलन में कलिंगा विश्वविद्यालय के डॉ.ए राजशेखर, डॉ.एमएस मिश्र, डॉ.पारितोष दुबे, अभिषेक पांडेय, सुश्री शोभा सिंह ठाकुर, अविनाश कौर, सायमन जार्ज,

सुभाष नुदली एवं अरुण जायसवाल ने अपनी कविताओं से अतिथियों को हास्य रस से सराबोर कर दिया।

 

रोहतक हरियाणा के प्रख्यात हास्य कवि डॉ.जगवीर राठी ने अपनी रचनाओं और किस्सों से सबको गुदगुदाया। हंसी और ठहाकों के इस माहौल में कलिंगा विश्वविद्यालय के

कुलपति डॉ. श्रीधर, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, छ़़ात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डॉ.आशा अंमईकर और अतिथि हरीश दाहिया, डॉ. प्रताप राठी और डॉ. नरेश राठी उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।