LPG Gas Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन 73 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगने के बाद रसोई गैस के दाम ने भी आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। यानी अगस्त महीने में आम आदमी को चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। अगस्त महीने में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से भी खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है।

घरेलू गैस के दाम

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यानी जुलाई महीने में गैसे सिलेंडर के दाम हैं वही अगस्त महीने में रहेंगे। 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली चलेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।