Maa Danteshwari will be climbed 11 km long chunari, 300 women of Danex are preparing together, CM Bhupesh Baghel will offer

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल से 11 हजार मीटर लंबी माता की चुनरी बनाई जा रही है। दंतेवाड़ा की डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्टरी में काम करने वाली करीब 300 से ज्यादा महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जब दंतेवाड़ा पहुंचेंगे तो उनके हाथों चुनरी को मां दंतेश्वरी को चढ़ाया जाएगा।

बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

11 हजार मीटर यानी 11 किमी की इस चुनरी को बना कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जा रहा है। यह पहली बार होगा कि माता को चढ़ाने पहली बार इतनी लंबी चुनर बन रही है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में नर्मदा माता को 8 हजार मीटर लंबी चुनर चढ़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।

See also  इस वजह से छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।