भोपाल/ सिंगरौली। Madhya Pradesh Municipal Elections: AAP’s big entry in Singrauli, leaving BJP-Congress behind! मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है। सिंगरौली में आप ने कांग्रेस और बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर बढ़त हासिल किए हुए है तो कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है।

Madhya Pradesh Municipal Elections: AAP’s big entry in Singrauli, leaving BJP-Congress behind! सिंगरौली के 45 वार्ड के रुझान अब तक सामने आए हैं। भाजपा 09 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 06 वार्ड में बढत हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए करीब 17 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है, कुछ पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, ओरछा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की है।

See also  लॉकडाउन- 2 गाइडलाइन : कृषि, गांव और मजदूरों को राहत, जानिए इनके लिए क्या नियम रहेंगे

दूसरे राउंड की काउंटिंग

AAP-रानी अग्रवाल-13568
बीजेपी-चंद्रप्रताप-10334
कांग्रेस- अरविंद सिंह-10307

133 नगरीय निकाय में चल रही है काउंटिंग

बता दें कि मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर नगर निगम सहित प्रथम चरण में हुए 44 जिलों के 133 नगर निकाय के चुनाव के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से हो रही है।

6 जुलाई को पहले फेज में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था। दूसरे फेज में 13 जुलाई को प्रदेश के पांच नगर निगम सहित जिन 214 नगर निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।