बिलासपुर। Mahadev App Online Cricket Satta: पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद भी छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार जारी है। दुर्ग के बुकी दुबई से आईडी लेकर बिलासपुर में ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार चला रहे थे।

Mahadev App Online Cricket Satta: जानकारी मिलने पर बिलासपुर पुलिस ने दबिश देकर दुर्ग के दो सट्‌टेबाजों के साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लाख 47 हजार रुपए, 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल बरामद कर लाखों रुपए के बैंक अकाउंट होने का खुलासा किया है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

Mahadev App Online Cricket Satta: पकड़े गए आरोपियों में मुंगेली के धरमपुरा निवासी चन्दन साहू (26), दुर्ग के अरसी क्षेत्र के बोरी निवासी हेमराज निषाद(24), बेमेतरा बेरला के दबलघोर निवासी चिरंजीव निषाद (22), दुर्ग के अरसी के बोरी निवासी अनिल कुमार निषाद (24) और दुर्ग के बोरी के लिटिया निवासी खोमलाल वर्मा (19) शामिल हैं।

See also  कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में अब "नर चूहों" पर क्रूरता, जबरन पैदा करवा रहा बच्चे!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।