Maharashtra Breaking: Eknath Shinde reached Guwahati by special flight with 40 rebel MLAs, condition of alliance with BJP

मुंबई/सूरत। महाराष्ट्र के सियासी घटना क्रम तेजी से बदलता जा रहा है। शिवसेना के नाराज ​मंत्री एकनाथ शिंदे समेत 40 बागी विधायक स्पेशल फ्लाइट से बुधवार सुबह सूरत से गुवाहाटी पहुंचे।

भाजपा के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट के बाहर तीन बसों से उन्हें होटल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Maharashtra Breaking: Eknath Shinde reached Guwahati by special flight with 40 rebel MLAs, condition of alliance with BJP

हमने बालासाहेब ठाकरे का हिंदुत्व छोड़ा नहीं: शिंदे

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने सूरत एयरपोर्ट पर कहा था कि अभी हमने बालासाहेब ठाकरे का हिंदुत्व छोड़ा नहीं है। मैं चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं। एकनाथ ने कहा कि हमारे साथ अभी 40 विधायक गुवाहाटी आए हैं।

इनमें 33 विधायक शिवसेना के और 7 विधायक निर्दलीय हैं। एक विधायक गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं। मंगलवार को एकनाथ ने दावा किया था कि मेरे साथ कुल 41 विधायक हैं, जिसमें 34 शिवसेना और 7 निर्दलीय हैं।

See also  केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में अल्ताफ बुखारी को दी जेड प्लस सुरक्षा 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।