पटना। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पटना का महावीर मंदिर 10 करोड़ रुपए दान देगा। महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने कहा कि मैं पटना में महावीर मंदिर से प्रस्तावित राम मंदिर के दान के रूप में 2 करोड़ रुपए का चेक लेकर अयोध्या जा रहा हूं। हम इसके लिए किश्तों में कुल 10 करोड़ रुपए दान करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर की दान पेटी में साल 1818 में बनाए गए 30 सिक्के मंदिर की दान पेटी में मिले थे। हमें महावीर मंदिर में दान पेटी खोलने के बाद 1818 में बने एक आना के 30 सिक्के मिले। ये ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1818 में जारी किए गए थे। इन सिक्कों के एक तरफ श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के चित्र एक तरफ अंकित किए गए हैं।

कुणाल ने कहा कि ये सिक्के दान में मिले हैं और मंदिर को दिए जाएंगे। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा करते हुए कहा था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। इनमें नौ स्थायी और छह नामित सदस्य होंगे।

बता दें कि ट्रस्ट के गठन के बाद केंद्र सरकार की ओर से एक रुपए का नकद दान भी दिया गया, जो ट्रस्ट को मिला पहला दान बताया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से यह दान ट्रस्ट को गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू ने दिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रस्ट अचल संपत्ति सहित बिना किसी शर्त के किसी भी व्यक्ति से किसी भी रूप में दान, अनुदान, अंशदान, योगदान ले सकता है।

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने लंबे समय से लंबित इस धार्मिक मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में संबंधित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र को इसके लिए ट्रस्ट निर्माण के लिए तीन महीने का समय दिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।