रायपुर से रांची जा रही महिंद्रा बस पलटी, 40 घायल, तड़के तीन बजे हुआ हदासा

रायपुर/जशपुर। रायपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में,बस में सवार 40 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना तड़के तकरीबन तीन बजे की है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर से रांची चलने वाली महिंद्रा बस, बुधवार की सुबह कुनकुरी से जशपुर के लिए रवाना हुई रही। बस अभी दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड के पास पहुंची थी कि एक तीखे मोड़ में तेज रफ्तार बस, चालक के काबू से बाहर हो गई और अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई।

रात के अंधेरे में हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय रहवासी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने बस में फंसे हुई मुसाफिरों को बाहर निकालने के साथ ही घायल यात्रियों की मदद के लिए एम्बुलेंस और पुलिस विभाग को सूचना दी। घायल यात्रियों को कुनकुरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।