टी.एस. सिंहदेव

रायपुर। CG News: चीन सहित दुनियाभर में ओमिक्रान वेरिएंट के रूप में कोरोना की वापसी को लेकर केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है। कल पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया शुक्रवार को दोपहर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

CG News: दोपहर तीन बजे से वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। पहले तीन लहर में की गई सारी व्यवस्थाएं लगभग जर्जर हो चुकी है। नये सिरे से राज्य मदद मांगेंगे।

CG News: केंद्र एक बार सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। क्वारिंटाइन सेंटर पुनः शुरू करने और बूस्टर डोज तेजी से लगवाने पर जोर देगा। राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा।

See also  बक्सर के गंगा घाट पर लाशों का अंबार, पल्ला झाड़ते हुए बोला प्रशासन- “हमारी नहीं, UP की लाशें हैं”

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।