टीआरपी न्यूज/रायपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पूरनलाल अग्रवाल का बेटा एवं

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भतीजा मनोज अग्रवाल पिछले 24 घंटे से लापता है,

परिजनों ने आजाद नगर पुलिस थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

 

बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें रायपुर रेलवे स्टेशन में देखा गया था।

स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि वे अहमदाबाद.पुरी एक्सप्रेस में बैठे देखे गए हैं।

 

इस मामले में आजाद नगर टीआई कृष्णकांत वाजपेयी का ने कहा,

“मनोज अग्रवाल शाम चार बजे से घर से कहीं चले गए हैं.

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है उसके आधार पर गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया है।

 

प्रथम दृष्टया इसमें पता चला है कि इनको इनके पिता ने कुछ बोल दिया था,

जिसके बाद वो घर से चले गए। उनके संबंध में कुछ सूत्र मिले हैं, उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।