बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी में 400 अंक की गिरावट

ई दिल्ली/मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई।

सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। फिलहाल, सेंसेक्स 1317.82 अंक या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 57,477.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

800 अंक टूटकर खुला था बीएसई का सेंसेक्स

सप्ताह के पांचवें कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब हुई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। कारोबारी दिन में सेंसेक्स 815.71 अंक या 1.39 फीसदी टूटकर 58 हजार के नीचे खुला। इसने 57979.38 के स्तर पर शुरुआत की। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 239.60 अंक या 1.37 फीसदी की कमी के साथ 17296.65 के स्तर पर बंद कारोबार शुरू किया। 

See also  शेयर मार्केट में तेजी, निफ्टी 25900 के ऊपर, ये स्‍टॉक बने हीरो!

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।