गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
TRP News

Medical Education : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! चिकित्सा शिक्षा विभाग में 125 सहायक प्राध्यापकों की होगी सीधी भर्ती...

Medical Education : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! चिकित्सा शिक्षा विभाग में 125 सहायक प्राध्यापकों की होगी सीधी भर्ती...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Medical Education : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

PSC के अनुसार सहायक प्राध्यापकों के इन 125 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार PSC की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इन विभागों में होगी भर्ती

सरकार द्वारा स्वीकृत पदों में पैथोलॉजी, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी सहित अन्य प्रमुख विषय शामिल हैं।

पदों का वर्गवार विवरण

  • अनारक्षित (UR) : 45 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) : 21 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 43 पद
  • अपिव वर्ग (OBC) : 16 पद

राज्य के मेडिकल कॉलेजेस में लंबे समय से चल रही फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को चिकित्सा शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इन नई नियुक्तियों से भावी डॉक्टर्स को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी। साथ ही आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।

विशेषज्ञों की कमी होगी दूर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती से मेडिकल कॉलेजेस में विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे छात्रों का प्रशिक्षण स्तर सुधरेगा और अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

Medical Education : छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है। आने वाले समय में इसका सीधा सकारात्मक असर जनता को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं में दिखेगी।