रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता के आधिपत्य वाले ट्रस्ट द्वारा संचालित एमजीएम आई हॉस्पिटल रायपुर को प्रदेश के सरकारी अधिकारी

कर्मचारियों और उनके आश्रित सदस्यों के उपचार के लिए प्रदान की गई मान्यता खत्म कर दी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों, संभागीय कमिश्नरों व जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक एमजीएम आई हॉस्पिटल रायपुर को प्रदेश के शासकीय सेवकों व उनके आश्रित सदस्यों के उपचार के लिए 30 मई 2019 को मान्यता की स्वीकृति प्रदान की गई थी, राज्य शासन ने

संदर्भित ज्ञापन के सरल क्रमांक 61 पर उल्लेखित एमजीएम आई हॉस्पिटल जयपुर का नाम विलोपित करते हुए प्रदेश के शासकीय सेवकों व उनके आश्रितों के उपचार के लिए प्रदान की

गई मान्यता को समाप्त किया है।  सरकारी कर्मियों को अब यहां इलाज कराने पर छूट अथवा लाभ की पात्रता नहीं होगी।

बता दें कि MGM अस्पताल में बड़े पैमाने पर सुनियोजित आर्थिक घोटला सामने आया है। बताया जाता है कि यह ट्रस्ट इलाज की आड़ में ब्लैकमनी को वाइट मनी में

तब्दील करने में जुटा था, तभी से सरकारी एजेंसियां इस मनी लॉन्ड्रिंग सेंटर की जांच में जुटी थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।