विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को दिया अनुदान

रायपुर। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा के लिए अपनी विधायक निधि से 20 लाख रूपए देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यह राशि जिले के सीएमओ को जारी की गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।


कोरोना लाकडाउन के बीच खुद मंत्री अकबर पिछले कई दिनों से सतर्कता बनाए हुए हुए है। इधर राज्य सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक-एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। साथ ही वन मंत्री की अनुशंसा पर स्वास्थ्य विभाग को विधायक निधि से 20 लाख रूपए भी जारी किए जा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ में लड़ाई में इस राशि का समुचित उपयोग किया जाएगा।

See also  बीसीसीआई 500 करोड़ खर्च कर बनाएगा विदेशों जैसी हाईटेक पिचें

20 लाख रूपए सीएमओ को

श्री अकबर ने स्वास्थ्य विभाग को जो 20 लाख रूपए की राशि जारी की वह कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए अनुदान के रूप में दी गई है। इस राशि से संपूर्ण कबीरधाम जिले में कार्य होगा। क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीरधाम है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।