दुर्ग। जिले से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आ रही है। लापता 6 साल के मासूम लक्की का शव

सेप्टिक टैंक में मिला है। उतई के छाटा गांव में बुधवार शाम लक्की के लापता होने की शिकायत

मिली थी।

 

पुलिस ने सर्चिंग की तो गांव के ही निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से बच्चे का शव बरामद किया गया है।

गांव में पीएम आवास योजना के तहत सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस आसपास

के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह घटना कैसे हुई फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की शाम से बच्चे के

नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदकी की रिपोर्ट उतई थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस

सहित परिजन भी लगातार बच्चे की तलाश कर रहे थे।

 

इसी बीच आज सुबह परिजनों की नजर पास बने सेप्टिक टेंक पर गई, जहां उनका 6 वर्षीय बेटा

See also  सबसे अधिक राजस्व देने वालों को नहीं मिल रहा पसंदीदा ब्रांड, जानिए क्यों नाराज है शराब प्रेमी… और क्या है इसके पीछे की वजह…?

लक्की यादव का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया।

 

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर

निकलवाने की कार्रवाई करने के साथ-साथ जांच में जुट गई है। फिलहल ये संभावना व्यक्त की

जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में डूब गया होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।