बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP News

Mission 2023: दिल्ली बैठक के बाद रायपुर लौटे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मंडाविया, दोपहर में अमित शाह के साथ नड्डा भी पहुंचेंगे, 69 सीट के उम्मीदवारों की सूची को दिया जा सकता अंतिम रूप

Mission 2023: दिल्ली बैठक के बाद रायपुर लौटे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मंडाविया, दोपहर में अमित शाह के साथ नड्डा भी पहुंचेंगे, 69 सीट के उम्मीदवारों की सूची को दिया जा सकता अंतिम रूप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। Mission 2023: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शिरकत करने प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर और सह चुनाव प्रभारी डां मनसुख मंडाविया गुरूवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे दोनों नेता एयरपोर्ट से सीधे पार्टी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि आज अमित शाह जयपुर से दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह के साथ अचानक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर आ रहे हैं। दोनों नेता के रायपुर आने से बीजेपी कार्यालय में प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी 69 सीट के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Mission 2023: चुनाव की तैयारियों के लिहाज होगी अहम बैठक

Mission 2023: अमित शाह ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। जिसमें बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में मिले फीडबैक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होने वाली आमसभा पर चर्चा होगी। इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।