छत्तीसगढ़ विधानसभा

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। अब छत्तीसगढ विधानसभा में विधायक ऑनलाइन प्रश्न पूछेंगे। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा ​जहां विधानसभा में विधायक को आनलाइन प्रश्न पूछने की अनुमति होगी।

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने मीडिया को जानकारी दी है कि विधानसभा का सत्र पेपरलेस होगा। अब तक 1682 प्रश्न विधानसभा सचिवालय को मिले हैं जिसमें 1499 ऑनलाइन प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं।

ऑनलाइन प्रश्न से बड़ा फायदा

विधानसभा को पेपरलेस करने से 45,0000 पन्नों और करीब 2.2 टन कागज की बचत हुई है। इतना ही नहीं इस पहल से हर साल 58 पेड़ कटने से बचेंगे। इसके अलावा 73 फ्रिज में जितनी बिजली की खपत होती है उतनी बिजली भी बच जाएगी। 1 लाख लीटर पानी की भी बचत होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा और इस दिन सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन अनुपूरक बजट भी आएगा। 8 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 9 मार्च को बजट पेश किया जाएगा और 10 मार्च को इस पर चर्चा होगी।

See also  War Of Words Between Bhupesh-Raman In The House - कोल परिवहन मामले पर CM बोले ये केमिकल लोचा है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।