खबर: विदेश से छत्तीसगढ़ लौटने वाले 80 से ज्यादा लोगों के मोबाइल बंद, थाने में FIR

रायपुर। (omicron) देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन मरीज धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया। जिससे उनकी ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है।

अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के​ लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के खिलाफ संबांधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है ​कि नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट होना जरूरी हैं लेकिन मोबाइल बंद कर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

बता दें कि रायपुर में करीब 540 लोग विदेशों से यात्रा कर लौटे हैं। इनमें से अब तक 370 लोगों की जांच हुई। वहीं राहत की बात यह है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इसके अलावा 80 से 90 लोग ऐसे हैं जिनके मोबाइल नंबर बंद हैं।

See also  जनता कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले लोगों के साथ पुलिस ने ये क्या किया....

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।