नई दिल्ली। Modi swearing-in ceremony: लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और सबसे बड़े गठबंधन एनडीए के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने 7 जून 2024 को नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में उनको बधाई देते हुए लिखा है कि ‘आपको भारत का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए मुझे खुशी हो रही है’।

Modi swearing-in ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र में लिखा, “प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी, भारतीय जनता पार्टी के नेता चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि आपकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे बड़ा चुनाव पूर्व गठबंधन है तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों से प्राप्त समर्थन पत्रों को ध्यान में रखते हुए, जिससे आपको नवगठित 18वीं लोकसभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त हुआ है। मुझे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपको भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

See also  Delhi Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब

Modi swearing-in ceremony: देखें आमंत्रण पत्र