मस्जिद में खेलने गई मासूम बच्ची से छेड़छाड़, मौलवी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

टीआरपी न्यूज डेस्क। मस्जिद में कथित तौर पर मौलवी द्वारा नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में सोमवार देर शाम पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। मामला गुरुग्राम के पटौदी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद उत्तेजित मोहल्ले के लोगों को मौलवी को जमकर पीट दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की वीडियो वायरल कर दी। कई घंटे तक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। पुलिस आरोपी को को आज कोर्ट में पेश करेगी।

जानें पूरा मामला

पलवल की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी थाना क्षेत्र में रहती है और घरों में काम करती है। सोमवार दोपहर उसकी नौ वर्षीय बड़ी बेटी मस्जिद में गई थी। उस दौरान वहां मौलवी ने बच्ची से छेड़छाड़ की। इसका बच्ची ने विरोध किया और वह रोते हुए घर पर पहुंची। अपनी मां को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया।

See also  यात्रीगण ध्यान दें: तिरोड़ा स्टेशन में होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम, नागपुर रूट की ये 5 ट्रेनें रद्द, देखें शेड्यूल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।