खुशखबरी :देश में 10 दिन पहले दस्तक देगा मानसून, 21 मई को केरल तट से टकराने उम्मीद
खुशखबरी :देश में 10 दिन पहले दस्तक देगा मानसून, 21 मई को केरल तट से टकराने उम्मीद

नई दिल्ली। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट (European Center for Medium Range Weather Forecast) के मुताबिक, भारत में (Monsoon in India) इस साल मानसून 10 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

एजेंसी के मुताबिक केरल के तट से 20/21 मई को ही मानसून टकरा सकता है। बता दें कि अमूमन राज्य में मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक देता है। इसके बाद यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है।

एजेंसी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हालिया मौसम संबंधी बदलावों से संकेत मिलते हैं कि अरब सागर में एंटीसाइक्लोन क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से मानसून केरल जल्द पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी क्षेत्र के दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

IMD ने कहा- तय समय पर आएगा मानसून

IMD के मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार दास ने बताया कि सैटेलाइट इमेजेस से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मानसून समय पर आने की पूरी संभावना है।

See also  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत को वेंटिलेटर देने का किया फैसला, मिलकर तैयार करेंगे कोविड-19 की दवा

केरल में यह 1 जून को दस्तक दे देता है। उन्होंने कहा कि भूमध्य रेखा के पास बादलों का एक समूह बना हुआ है, जो कि काफी सक्रिय है। ये संकेत दे रहा है कि मानसून की गतिविधियां जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।