कांग्रेस की जन जागरण रैली शामिल होने कांग्रेस के 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर रवाना, मरकाम ने दिखाई हरी झंडी, अमरजीत चावला भी रहे मौजूद

रायपुर। महंगाई के विरोध में जयपुर में होने वाली कांग्रेस की जन जागरण रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ केे 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता आज स्पेशल ट्रेन से ​जयपुर के लिए रवाना हुए। जिन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना ​किया, इस दौरान मरकाम के साथ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला भी मौजूद रहे।

रैली में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी है। जयपुर में कांग्रेस की जनजागरण रैली में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता 13 की देर रात इसी ट्रेन में वापस रायपुर लौटेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।