ट्रैक्टर चलाकर किसान सम्मेलन में पहुंचे सांसद चुन्नीलाल, कहा-पोरैल बांध की मांग जायज, संघर्ष में दूंगा पूरा साथ

गरियाबंद। जिले के पिपरछेड़ी में पोरेल बांध को लेकर आयोजित किसान सम्मेलन में सांसद चुन्नीलाल साहू खुद 2 किलोमीटर ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। पोरेल बांध पर उन्होंने कहा कि फाइल कहां रुकी है, क्यों सालों पुरानी योजना अब तक पूरी नहीं हुई? यह देख कर इसके लिए प्रयास करूंगा, भले ही हमारी सरकार ना हो मगर पिपरछेड़ी क्षेत्र के लिए आवाज उठाकर इस मांग को पूरा कराने का प्रयास करूंगा।

स्वीकृति के बाद भी नहीं बना पोरेल बांध

गरियाबंद जिले के पीपरछेड़ी में आज सोननदी पर पोरेल बांध को लेकर किसान सम्मेलन रखा गया था। बताया जा रहा है कि सोननदी पर पोरेल बांध बनाने की मांग बरसों से चली आ रही है। भाजपा के शासन काल में इस बाँध को स्वीकृति भी दे दी गई और फंड भी स्वीकृत कर दिया गया, मगर इसकी फाइल बीच में ही अटक गई है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित किसान सम्मेलन में महासमुंद के सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित कई अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

See also  राजधानी में 12 से 14 तक रहेगा देशभर के युवाओं का जमावड़ा, दिखाएंगे प्रतिभा, 7 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

किसानों को सम्बोधित करते हुए चुन्नी लाल साहू ने कहा कि किसानों की पोरेल बांध की मांग जायज है, हमारी सरकार में 20 करोड़ स्वीकृत भी हुए थे, पता नहीं क्यों और कैसे सरकार बदलने पर इसके लिए किए जा रहे कार्य का अता-पता नहीं है। उन्होंने किसानों के संघर्ष में पूरा साथ देने की बात करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है। जरूरत पड़ने पर ऊपर से इसके लिए स्वीकृति का प्रयास करूँगा, क्योंकि मुझे पता है कि किसान के लिए पानी का क्या महत्व है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।