मुलायम सिंह ने लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, 'बीजेपी की वैक्सीन' पर ट्रोल हुए अखिलेश, मौर्य बोले. अखिलेश मागें माफी
मुलायम सिंह ने लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, 'बीजेपी की वैक्सीन' पर ट्रोल हुए अखिलेश, मौर्य बोले. अखिलेश मागें माफी

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उधर, यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर ट्वीट करके अखिलेश यादव पर हमला बोला है। दरअसल मुलायम के बेटे अखिलेश यादव लगातार कोरोना वैक्सीन का विरोध करते रहे हैं।

यूपी के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ट्वीट करके लिखा, ‘सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपका वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी की ओर से वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। इसके लिए अखिलेश जी को माफी मांगनी चाहिए।’

अखिलेश ने दिया था ये बयान

आपको याद दिला दें कि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले वैक्सीन का विरोध किया था। बीजेपी की वैक्सीन करार देते हुए इसे नहीं लगवाने की बात कही थी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनके सुर बदल गए थे। वह बीजेपी सरकार से सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की मांग करने लगे थे।

See also  विषाक्त भोजन से कर्नाटक में 137 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।