Mumbai: NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स सप्लायर फारूक का बेटा शादाब बटाटा गिरफ्तार
Mumbai: NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स सप्लायर फारूक का बेटा शादाब बटाटा गिरफ्तार

मुंबई/नई दिल्ली। मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। एक साथ कई इलाकों में छापेमारी के दौरान एनसीबी ने ड्रग्स सप्लायर फारूक बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया है।


एनसीबी ने मुंबई के लोखंडवाला, वर्सोवा और मीरा रोड इलाकों में छापेमारी के दौरान लगभग 2 करोड़ रुपए की दवाएं भी जब्त की है। फिलहाल, एनसीबी के अधिकारी शादाब से पूछताछ कर रहे हैं। शादाबा से एनसीबी अधिकारियों को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

7 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था दाउद का गुर्गा चिंकू पठान

बता दें कि एक दिन पहले एनसीबी ने ड्रग पेडलर्स के खिलाफ मुंबई के अंधेरी और डोंगरी इलाके में छापेमारी की थी। इससे पहले सात फरवरी, 2021 को भी अंधेरी और डोंगरी इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जांच के दौरान मुंबई में ड्रग्स के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ था। तभी से एनसीबी की ड्रग्स के खिलाफ अभियान जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।