मुंबई। मुंबई में रविवार सुबह आयोजित ‘टाटा मुंबई मैराथन 2020’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजानन मलजालकर के रूप में हुई है जो वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में दौड़ रहे थे। मलजालकर 4 किलोमीटर दौड़ने के बाद अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

6 और लोगों को पड़ा दिल का दौरा

आज दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। सभी सात लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। टाटा मुंबई मैराथन के 17वें संस्करण में 55,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर रिकार्ड बना दिया। इस मैराथन में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए।

वहीं कई बॉलीवुड स्टार ने भी इस मैराथन में भाग लिया। फिल्म अभिनेता राहुल बोस के साथ ही गीतकार गुलजार ने भी मुंबई की इस ड्रीम रन में भाग किया। हाफ मैराथन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ, और 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह साढे छह बजे शुरू हुआ।

मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) स्टेशन से हुई, और हजारों लोगों ने शहर से होते हुए बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मरीन ड्राइव, महालक्ष्मी रेसकोर्स, हाजी अली और पेडार रोड पर दौड़ लगाई।

इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 17वीं मुंबई मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन में बच्चे, जवान, बुजुर्ग हर आयु के लोग शामिल हुए। वहीं दिव्यांगों भी इस मैराथन का हिस्सा बने।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।