टीआरपी। आंध्रप्रदेश से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है। आंध्रप्रदेश की पूर्वी गोदावरी जिले

में मात्र दो रुपए को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

पूरा घटना काकीनाडा ग्रामीण ब्लॉक के वलासपकला गांव की है जहां मृतक का नाम सुवर्णाराजू बताया जा रहा है।

मृतक पेशे से मजदूर था और बेहद गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुवर्णाराजू

साइकिल में हवा भराने गया था। मृतक ने साइकिल में हवा भरा लिया लेकिन उसके दुकानकार को देने के लिए

2 रुपया नहीं था। जिससे दुकानदार से उसकी बहस हो गई।

 

दोनों के बीच बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान मालिक सांबा के दोस्त अप्पा राव

ने वहां मौजूद लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह

See also  बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति Ram Nath Kovind की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद Army Hospital में भर्ती

घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मामले में पुलिस ने दुकान मालिक और उसके दोस्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुकान

मालिक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सुवर्णाराजू का हत्या करने वाला का मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस उस​की तलाश में जुट गई। यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है आज व्यक्ति में एक

दूसरे के प्रति प्रेम, आदर्श, भाईचार, मदद करने भावना पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।