युवक की लाश
हत्या या आत्महत्या: धमतरी में गार्डन के झूले में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार सुबह गार्डन में झूले से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए गार्डन पहुंचे तो उन्होंने शव को झूले से लटकता हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बताया जाता है कि जिला अस्पताल के पास स्थित नेहरू गार्डन में रोज की तरह लोग शनिवार को भी मॉर्निग वॉक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक का शव झूले में गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा है। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…



रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।