National Global Hunger Index: भुखमरी में 94वें नंबर से 101वें पर फिसला भारत, जानें पाक और नेपाल का हाल

नई दिल्ली। भारत 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) 2021 में फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है। इस मामले में वह अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे है। साल 2020 में भारत 94वें स्थान पर था। भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाली वैश्विक भुखमरी सूचकांक की वेबसाइट पर बताया गया कि चीन, ब्राजील और कुवैत सहित अठारह देशों ने पांच से कम के GHI स्कोर के साथ शीर्ष स्थान शेयर किया है।

आयरलैंड की एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी का संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई रिपोर्ट में भारत में भूख के स्तर को ‘चिंताजनक’ बताया गया है। साल 2020 में भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर था। अब 116 देशों में यह 101वें स्थान पर आ गया है। भारत का GHI स्कोर भी गिर गया है। यह साल 2000 में 38.8 था, जो 2012 और 2021 के बीच 28.8 – 27.5 के बीच रहा।

See also  24 घंटे में 14 हजार नए केस और 13 हजार रिकवरी, मौत के आंकड़ों ने चौंकाया, छत्तीसगढ़ में 31 नए मरीज

सिर्फ 15 देश जो भारत से पीछे

पापुआ न्यू गिनीया(102)
अफगानिस्तान(103)
नाइजीरिया(103)
कॉन्गो(105)
मोजाम्बिक (106)
सिएरा लियोन (106)
हैती (109)
लाइबेरिया (110)
मैडागास्कर (111)
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (112)
चैड(113)
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (114)
यमन (115)
सोमालिया (116)

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।